home page

बेहतर कार्य करने वाले 12 विद्यालयों के शिक्षक सम्मानित

 | 
बेहतर कार्य करने वाले 12 विद्यालयों के शिक्षक सम्मानित


देवघर, 05 सितंबर (हि.स.)।

शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रखंड संसाधन केंद्र, देवघर की ओर से मासिक गुरु गोष्ठी सह शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधीक्षक सह प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मधुकर कुमार ने की। इसमें प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रभारी एवं शिक्षक शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले 12 विद्यालयों के शिक्षकों को जिला शिक्षा अधीक्षक मधुकर कुमार ने सम्मानित किया। सम्मानित शिक्षकों में उ.म.वि अंधरीगादर के बैद्यनाथ यादव, उ.प्रावि. बनौगा के कुंदन कुमार, उ.म.वि. बाघमारा के राजेश कुमार दास, म.वि. विवेकानंद की प्रीति कुमारी, प्रा.वि. कुरुमटांड़ की शिप्रा कुंडू, प्रा.वि. धरवाडीह के चंदन कुमार श्रीवास्तव, प्रा.वि. दर्दमारा की आशा कुमारी, शारदा कन्या की बेबी कुमारी, मध्य विद्यालय कमला कन्या की सेरोफिना कच्छप, सी.एम.एस.ओ.ई. मातृ मंदिर की विशु किरण, उ.उ.वि. मानिकपुर के आलोक कुमार तथा सी.एम.एस.ओ.ई. प्लस टू विद्यालय आर. मित्रा के बिमलेश कुमार पंकज शामिल रहे।

समारोह में शिक्षकों को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और विद्यालयों में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण बनाने पर जोर दिया।

मंच संचालन बंशीधर दुबे ने किया, जबकि अन्य व्यवस्थाओं का संचालन प्रशांत कुमार ने संभाला।

कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा प्रखंड संसाधन केंद्र के लेखापाल राहुल भारद्वाज, एमआईएस पंकज कुमार, श्रीकांत, राजीव कुमार एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी वीणा हेलेन टुडू उपस्थित थींं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy