home page

फर्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

 | 
फर्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम


रांची, 05 सितंबर (हि.स.)। रांची स्थित फर्स्ट मार्क पब्लिक स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों को शिक्षकों और अभिभावकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और अभिभावकों के लिए म्यूजिकल चेयर, ‘गेस द बलून’ और ‘पासिंग द बलून’ सहित विभिन्न मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। शिक्षकों और अभिभावकों ने भी इन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

विद्यालय के प्रशासक प्रमोद कुमार ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि जीवन में जिससे भी कुछ सीखने को मिले, वह हमारा शिक्षक है। हर व्यक्ति हमें कुछ न कुछ सिखाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों पर भी ध्यान देना चाहिए। शिक्षा, मेहनत और रचनात्मकता के समन्वय से जीवन में किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

प्रमोद कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति जिस तरह प्रेम, सम्मान और स्नेह व्यक्त किया, वह सराहनीय है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए विद्यालय परिवार और सभी शिक्षकों के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम में शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे।

-----------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar