home page

हैदराबाद में झारखंडी एकता समाज के स्थापना दिवस में शामिल हुए सुदेश

 | 
हैदराबाद में झारखंडी एकता समाज के स्थापना दिवस में शामिल हुए सुदेश


रांची, 29 जुलाई (हि.स.)। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित झारखंड एकता समाज के स्थापना दिवस समारोह में बुधवार को मुख्य अतिथि के रूप में आजसू के केंद्रीय अध्य क्ष सुदेश महतो शामिल हुए।

कार्यक्रम में सुदेश महतो ने कहा कि परदेश में भी झारखंड की पहचान, भाषा–संस्कृति और सामाजिक समरसता को सशक्त बनाने की यह पहल निरंतर नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में बसे झारखंड के सभी परिवार, हमारे अपने परिवार हैं। उनके सुख-दुख, सम्मान और प्रगति के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने झारखंड से बाहर रह रहे सभी झारखंडवासियों से आह्वान किया कि वे अपनी पेशेवर प्रतिभा के साथ-साथ झारखंड की समृद्ध कला, संस्कृति, भाषा और परंपराओं के प्रचार-प्रसार के भी सशक्त दूत बनें, ताकि देशभर में झारखंड की विशिष्ट पहचान और अधिक सुदृढ़ हो।

उन्होंने कहा कि झारखंड एकता समाज की ओर से उन्हें दिया गया सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि झारखंड की संस्कृति, भाषा, परंपरा और सामाजिक एकता के प्रति समाज के अटूट विश्वास और गौरव का प्रतीक है।

झारखंडी एकता समाज के अध्यक्ष विनोद यादव और महासचिव किशोर कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इसके पूर्व हैदराबाद पहुंचने पर पर झारखंडी एकता समाज के सदस्यों ने एयरपोर्ट पर सुदेश महतो का उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak