केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री से मिले सुदेश
| Jul 23, 2026, 20:29 IST
रांची, 23 जुलाई (हि.स.)। आजसू के केंद्रीय अध्य क्ष सुदेश महतो ने गुरुवार को केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे से नई दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।
इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच झारखंड में कोयला खनन से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों विशेषकर कोयले के दोहन, विस्थापन, स्थानीय जनभावनाओं, पुनर्वास और क्षेत्र के समग्र विकास पर विस्तृत चर्चा हुई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

