home page

हॉस्टल खाली करने के आदेश से चिंतित छात्र मिले सुदेश से

 | 
हॉस्टल खाली करने के आदेश से चिंतित छात्र मिले सुदेश से


रांची, 19 जून (हि.स.)। रांची विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 25 जून तक हॉस्टल खाली करने के आदेश से चिंतित और निराश छात्रों ने शुक्रवार को आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो से उनके रांची स्थित बुकरू आवासीय कार्यालय में मिले।

पीजी हॉस्टल नंबर-2 और यूजीसी हॉस्टल नंबर-3 के छात्रों ने सुदेश महतो को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कि अचानक हॉस्टल खाली करने के आदेश से उनकी पढ़ाई, परीक्षा की तैयारी और आवास संबंधी गंभीर समस्या पैदा हो गई है।

छात्रों ने छात्रहित में इस आदेश पर तत्काल रोक लगाने के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

छात्रों की बातें गंभीरता से सुनने के बाद सुदेश ने उन्हें आश्वस्त किया कि आजसू पार्टी छात्रों के अधिकारों और भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि आजसू का जन्म ही छात्र-युवा हितों की रक्षा और उनके अधिकारों की लड़ाई के लिए हुआ है।

उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से भी आग्रह किया कि छात्रों के भविष्य और शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ निर्णय लिया जाए और छात्रों की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित किए बिना कोई कठोर कदम न उठाया जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak