home page

रेड सी इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

 | 
रेड सी इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित


रांची, 30 अक्टूबर (हि.स.)। रेड सी इंटरनेशनल स्कूल, आजाद बस्ती में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्री-नर्सरी से लेकर कक्षा नौवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी शारीरिक क्षमता, फुर्ती, संतुलन, एकाग्रता और टीम भावना का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल सोनी सितारा केरकेट्टा ने कहा कि खेलकूद बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है।

विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। मौके पर विद्यार्थियों की उम्र और कक्षा के अनुसार विभिन्न खेल आयोजित किए गए। छोटे बच्चों के लिए हैंगिंग बिस्किट चैलेंज, ग्लास टावर चैलेंज, कलेक्ट द बॉल्स और बॉल बैलेंसिंग जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। वहीं बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने थ्री लेग्ड रेस, चेन रेस, बैलून बैलेंसिंग, ऑक्टोपस रेस और कलेक्टिंग द मार्बल्स में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कक्षा आठवीं और नौवीं के विद्यार्थियों के लिए भारतीय सेना के शारीरिक प्रशिक्षण से प्रेरित गतिविधियां रहीं। इनमें बॉटल इन द सर्कल और सेव द बॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षिकाएं सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar