home page

रांची में 322 छात्राओं को श्लोक एवं मंत्र प्रशिक्षण, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं सम्मानित

 | 
रांची में 322 छात्राओं को श्लोक एवं मंत्र प्रशिक्षण, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं सम्मानित


रांची, 09 मई (हि.स.)। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, रांची शाखा की ओर से शनिवार को शिव नारायण कन्या पाठशाला में कक्षा प्रथम से अष्टम तक की 322 छात्राओं को श्लोकों और मंत्रों का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान शुद्ध एवं सही उच्चारण करने वाली 38 छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य छात्राओं को भी प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार दिए गए। सभी प्रतिभागी छात्राओं को सचित्र कहानी की पुस्तकें उपहार में दी गईं।

सम्मेलन की मीडिया प्रभारी रीना सुरेका ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य छात्राओं को प्रोत्साहित कर उनका मनोबल बढ़ाना और उनमें सांस्कृतिक व नैतिक मूल्यों का विकास करना है। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय बाल विकास प्रमुख रूपा अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर महिला समिति की बबीता नारसारिया, सीमा टांटिया, ललिता नारसारिया, छाया अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, बिन्ना बूबना, ममता बूबना, उषा विजयवर्गीय, कमला विजयवर्गीय सहित कई शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar