home page

जेपीएससी को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों ने की राहुल गांधी से बात, सहयोग का दिया आश्वासन

 | 
जेपीएससी को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों ने की राहुल गांधी से बात, सहयोग का दिया आश्वासन


रांची, 06 अगस्त (हि.स.)। जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से फोन पर बातचीत की। छात्रों ने उन्हें राज्य में चल रहे आंदोलन और परीक्षा माफिया से जुड़े आरोपों की जानकारी देते हुए इस मुद्दे पर कांग्रेस का रुख स्पष्ट करने की मांग की।

छात्रों ने राहुल गांधी से कहा कि राज्य में परीक्षा माफिया हावी हैं और हालांकि झारखंड सरकार के गठबंधन में कांग्रेस भी शामिल है, इसलिए उन्हें छात्रों के पक्ष में खुलकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। छात्रों का दावा है कि राहुल गांधी ने उनकी बात गंभीरता से सुनी और सभी मांगों को भेजने को कहा।

साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि वे सरकार से इस संबंध में बात करेंगे और अपने स्तर पर हरसंभव सहयोग करेंगे।

छात्रों ने राहुल गांधी से आग्रह किया कि यदि वे वास्तव में छात्रों के हित में खड़े हैं तो सरकार पर उनकी मांगों को स्वीकार करने के लिए दबाव बनाएं। छात्रों ने यह भी कहा कि यदि राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बावजूद सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाती है, तो उन्हें सरकार का साथ छोड़कर छात्रों के समर्थन में खड़ा होना चाहिए।

इधर, सरकार के साथ प्रस्तावित प्रतिनिधिमंडल की बैठक को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं हुई है। छात्रों का कहना है कि वे प्रशासन या सरकार की ओर से औपचारिक सूचना मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak