home page

सरकारी स्कूल मेसरा के विद्यार्थियों को ईमानदारी के प्रति किया जागरूक

 | 
सरकारी स्कूल मेसरा के विद्यार्थियों को ईमानदारी के प्रति किया जागरूक


रांची, 24 सितंबर (हि.स.)। सतर्कता जागरूकता अभियान-2026 के तहत गुरूवार को दो सदस्यीय टीम ने सरकारी स्कूल, मेसरा का दौरा कर विद्यार्थियों को ईमानदारी, सत्यनिष्ठा और समृद्धि के मूल्यों के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान बारिश और करमा पर्व के कारण छुट्टी के माहौल के बावजूद विद्यार्थियों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिला। इन मूल्यों को व्यवहार में उतारने के उद्देश्य से शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर दो पौधे लगाए। शिक्षकों की ओर से ईमानदारी का पौधा और विद्यार्थियों की ओर से समृद्धि का पौधा लगाया गया। पौधरोपण के माध्यम से ईमानदारी, जिम्मेदारी, समृद्धि और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

वहीं भाषण प्रतियोगिता में 41 विद्यार्थियों ने ईमानदारी और सत्यनिष्ठा से जुड़े विचार प्रस्तुत किया। वहीं, निबंध लेखन प्रतियोगिता में 40 विद्यार्थियों ने ईमानदारी और समृद्धि से जुड़े विषयों पर अपने विचार लिखे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि ईमानदारी और सत्यनिष्ठा सिर्फ शब्द नहीं, बल्कि दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले महत्वपूर्ण मूल्य हैं।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं सहित अन्य मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar