सरला बिरला पब्लिक स्कूल में सप्ताहभर चला एडवेंचर कैंप
रांची, 12 अक्टूबर (हि.स.)। सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में केजी-प्रथम से कक्षा 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए सप्ताहभर के एडवेंचर कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को कक्षा से बाहर व्यावहारिक अनुभवों के माध्यम से सीखने, आत्मविश्वास बढ़ाने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर प्रदान करना था। इस दाैरान बच्चाें ने पेड में चढकर एडवेंचर का आनंद लिया। कैंप के दौरान विद्यार्थियों ने डबल जूमरिंग, फ्लाइंग फॉक्स, रैपलिंग, नेट क्लाइंबिंग, ट्री क्लाइंबिंग, टार्जन स्विंग सहित विभिन्न साहसिक गतिविधियों में भाग लिया।
विद्यालय की प्राचार्या मनीषा शर्मा ने कहा कि शिक्षा केवल कक्षा तक सीमित नहीं है। ऐसे अनुभव विद्यार्थियों को अपनी क्षमताएं पहचानने, आत्मविश्वास बढ़ाने और टीम भावना के साथ आगे बढ़ने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि अनुभव की शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। विद्यालय की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभवों के माध्यम से सीखने और जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना है।
कार्यक्रम में संवाद-कौशल, सहयोग, नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर भी जोर दिया गया। सभी गतिविधियां प्रशिक्षित विशेषज्ञों की देखरेख में आयोजित की गईं और विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

