home page

समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच से तनाव को किया जा सकता है नियंत्रित : प्रो नवीन

 | 
समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच से तनाव को किया जा सकता है नियंत्रित : प्रो नवीन


रांची, 24 जून (हि.स.)। रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (आईएमएस) में बुधवार को स्ट्रेस मैनेजमेंट एवं करियर संवर्धन विषय पर एक विशेष व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रख्यात शिक्षाविद् प्रो नवीन कुमार उपस्थित थे।

अपने व्याख्यान में प्रो नवीन कुमार ने विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन के प्रभावी उपायों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच, नियमित अध्ययन और आत्म-अनुशासन के माध्यम से तनाव को सहजता से नियंत्रित किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को संचार कौशल, नेतृत्व क्षमता और व्यावसायिक दक्षताओं के विकास पर विशेष ध्यान देने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ अमर कुमार चौधरी ने मुख्य वक्ता प्रो नवीन कुमार को अंग वस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ के कई शिक्षक और छात्र मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak