home page

शिक्षा और स्वास्थ्य विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

 | 
शिक्षा और स्वास्थ्य विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन


रामगढ़, 07 अप्रैल (हि.स.)। राधा गोविंद विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर ब्लॉक चौक में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का विषय स्वास्थ्य के लिए साथ मिलकर, विज्ञान के साथ खड़े रहें था। छात्रों को दो समूहों में विभाजित किया गया था। एक समूह ने स्वस्थ जीवनशैली को दर्शाया, जिसमें व्यायाम, संतुलित आहार और अनुशासन जैसी अच्छी आदतों को दिखाया गया। दूसरे समूह ने अस्वस्थ जीवनशैली को प्रस्तुत किया, जिसमें जंक फूड, शारीरिक गतिविधि की कमी और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही के दुष्प्रभावों को दर्शाया गया।

प्रस्तुति के माध्यम से छात्रों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और बेहतर स्वास्थ्य के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश