home page

कथा व्यास मां चैतन्य मीरा का श्रीमद् भागवत कथा 07 से

 | 
कथा व्यास मां चैतन्य मीरा का श्रीमद् भागवत कथा 07 से


रांची, 06 अप्रैल (हि.स.)। रांची में मां चैतन्य मीरा की ओर से श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। मुख्य यजमान टिबडेवाल परिवार की ओर से 07 से 13 अप्रैल 2026 तक अपर चुटिया स्थित सेठ राम पोद्दार स्मृति भवन में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथा व्यास मां चैतन्य मीरा की ओर से प्रतिदिन किया जायेगा।

यह जानकारी सोमवार को पोद्दार धर्मशाला चुटिया में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को न्यास मंडल फतेहचंद अग्रवाल, न्यास सचिव राधेश्याम अग्रवाल कोषाध्यक्ष कमल कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार की सुबह में राम मंदिर से भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। मुख्य यजमान रघुनंदन टिबड़ेवाल हैं। इस धार्मिक उत्सव के आयोजन में से रामेश्वर लाल पोद्दार भवन ट्रस्ट मंडल का सहयोग है।

वहीं मंगलवार को कलश यात्रा सुबह 09 बजे (राम मन्दिर से चुटिया धर्मशाला तक) होगी। वहीं 13 अप्रैल की सुबह 09.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कथा व्यास मां चैतन्य मीरा कथा का वाचन करेंगी।

मौके पर मुख्य जजमान रघुनंदन टीबड़ेवाल, कार्यक्रम संयोजिका रेखा अग्रवाल मीडिया प्रभारी अनू पोद्दार सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak