home page

निकाय चुनाव में हजारों मतदानकर्मी मताधिकार से हुए वंचित: आदित्य

 | 
निकाय चुनाव में हजारों मतदानकर्मी मताधिकार से हुए वंचित: आदित्य


रांची,22 फरवरी (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू ने रविवार को राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

साहू ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर राज्य निर्वाचन आयुक्त ने राज्य के मतदानकर्मियों के लिए पोस्टल बैलेट का कोई प्रावधान नहीं किया जिसके कारण हजारों कर्मी अपने मताधिकार से वंचित हो गए।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के रक्षा की बात करने वाली कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और राजद गठबंधन की सरकार ने आज प्रदेश के निकाय चुनाव में लोकतंत्र का गला घोंट दिया।

उन्होंने कहा कि उन्होंने पोस्टल बैलेट के संबंध में सुबह 11 बजे ही राज्य निर्वाचन आयुक्त से दूरभाष पर बात कर आग्रह किया था लेकिन परिणाम शून्य निकला।

साहू ने कहा कि इससे स्पष्ट हो गया है कि निर्वाचन आयोग राज्य सरकार के दबाव में संवैधानिक निर्णय नहीं ले रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा निकाय चुनाव को लेकर पहले से ही साफ नहीं रही है।

साहू ने कि निर्वाचन आयोग अविलंब मतदानकर्मियों के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था सुनिश्चित कराए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे