home page

झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ का रामगढ़ में हुआ गठन, आनंद बने अध्यक्ष

 | 
झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ का रामगढ़ में हुआ गठन, आनंद बने अध्यक्ष


रामगढ़, 13 सितंबर (हि.स.)। रामगढ़ में रविवार को तहसील भवन में झारखंड राज्य राजस्व उप निरीक्षक संघ की बैठक हुई। इस बैठक में रामगढ़ जिला शाखा की कार्यकारी का गठन किया गया। इस बैठक में मुख्य संरक्षक भारत सिंह, महामंत्री चंद्रदीप गांधी, राजकुमार ने अपनी सहभागिता जताई।

इस दौरान रामगढ़ के सभी अंचल में पदस्थापित कर्मचारी भी मौजूद रहे। रामगढ़ जिला शाखा की कार्यकारिणी गठन में संरक्षक के रूप में सुखदेव कुमार, अध्यक्ष आनंद कुमार, उपाध्यक्ष कन्हैया कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सचिव मनोज कुमार, संयुक्त सचिव दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष अमित कुमार को बनाया गया।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य में शंभू मिश्रा, रवि भूषण ठाकुर, सुरेश महली, शुभम कुमार और कल्याण नायक को रखा गया। चुनावी प्रक्रिया के दौरान राजस्व उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, मनोज कुमार, कल्याण नायक, कन्हैया कुमार, आनंद कुमार, अमित लोहरा, सुखदेव कुमार मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश