home page

श्री श्याम मंदिर में श्री कृष्ण कथा का आयोजन, भक्ति में डूबे श्रद्धालु

 | 
श्री श्याम मंदिर में श्री कृष्ण कथा का आयोजन, भक्ति में डूबे श्रद्धालु


गिरिडीह, 08 मई (हि.स.)। श्री श्याम मंदिर परिसर में श्याम सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से आयोजित एक दिवसीय श्री कृष्ण कथा श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में शुक्रवार को संपन्न हुई। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध संत एवं श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी सदानंद महाराज ने किया।

स्वामी सदानंद महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल्यकाल, माखन चोरी, गोवर्धन पूजा, रासलीला, कंस वध और महाभारत में दिए गए गीता उपदेश का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कथा के माध्यम से प्रेम, सेवा, सत्य और धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। कथा के दौरान संगीतमय भजनों और श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। मंदिर परिसर राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंजता रहा।मौके पर सभी अतिथियों का स्वागत कर स्वामी सदानंद महाराज ने उन्हें राधा-कृष्ण का पावन दुपट्टा ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में काशी अग्रवाल, किशन बगड़िया, पवन चूड़ीवाला, विनोद धागेच, रामगोपाल खंडेलवाल और पिंटू खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि कार्यक्रम में रांची से ट्रस्ट अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, शिव भगवान अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल और मनीष सोनी शामिल हुए।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar