home page

गुरु नानक पब्लिक स्कूल में भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

 | 
गुरु नानक पब्लिक स्कूल में भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा


रामगढ़, 02 नवंबर (हि.स.)। रामगढ़ के श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में सोमवार को हिंदी और अंग्रेजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी एवं अंग्रेजी आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न समसामयिक एवं सामाजिक विषयों पर बिना पूर्व तैयारी के अपने विचार प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखकर अपनी भाषाई दक्षता, तार्किक चिंतन और अभिव्यक्ति कौशल का परिचय दिया।

हिंदी आशुभाषण प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं से अनन्या भारती ने प्रथम, इशिका जैन ने द्वितीय और कृष पराशर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सातवीं में चिराग गुप्ता प्रथम, प्रिंस राज द्वितीय और शिव कुमार तृतीय रहे। वहीं, कक्षा छठी में मदीना ने प्रथम, कुमारी नयन ने द्वितीय और देव मंडल ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम का संचालन आस्था सिंह और दृष्टि कुमारी ने किया। फाइन आर्ट विभाग के शिक्षक अनुराग पांडेय ने कार्यक्रम की साज-सज्जा में योगदान दिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य हरजाप सिंह ने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, तार्किक क्षमता और मंच पर प्रभावशाली ढंग से अपने विचार रखने का हुनर विकसित होता है।

कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान परमदीप सिंह कालरा सहित विद्यालय प्रबंधक समिति के सदस्य सरदार मनमोहन सिंह लांबा, हरपाल सिंह अरोड़ा, सुरिंदर पाल सिंह चंडोक, कुलजीत सिंह कालरा, वरिंदर सिंह चंडोक, गुरप्रीत सिंह जॉली, नरेंदर पाल सिंह गुजराल सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश