home page

राज्य में 26 से चलेगा तंबाकू नियंत्रण जागरूकता अभियान

 | 

रांची, 23 मई (हि.स.)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 26 मई से 26 जून 2026 तक पूरे राज्य में विशेष तम्बाकू नियंत्रण और जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

यह अभियान विश्व तम्बाकू निषेध दिवस 31 मई से लेकर अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग और अवैध तस्करी दिवस तक चलेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने शनिवार को इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश जारी

किया है।

जारी निर्देश में कहा गया कि इस वर्ष अभियान की थीम आकर्षण का पर्दाफाश करना निकोटीन और तंबाकू की लत का मुकाबला करना रखा गया है। अभियान के तहत स्कूलों और कॉलेजों के 100 मीटर दायरे में तम्बाकू बिक्री पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू किया जाएगा और तंबाकू मुक्त क्षेत्र का बोर्ड लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्यभर में रैली, वॉकथॉन, नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठी, हस्ताक्षर अभियान और तम्बाकू निषेध शपथ कार्यक्रम आयोजित होंगे।

ग्रामीण क्षेत्रों में तम्बाकू मुक्त ग्राम अभियान चलाया जाएगा। सभी सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशन, न्यायालय और सार्वजनिक स्थलों पर तम्बाकू निषेध संबंधी सूचना पट्ट लगाए जाएंगे। कोटपा-2003 और इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध कानून के तहत जिलों में विशेष छापामारी अभियान भी चलाया जाएगा।

साथ ही तम्बाकू छोड़ने के इच्छुक लोगों के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1800-11-2356 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar