home page

वेंकटेश्वर मंदिर में कमला एकादशी पर 27 को विशेष अनुष्ठान का आयोजन

 | 
वेंकटेश्वर मंदिर में कमला एकादशी पर 27 को विशेष अनुष्ठान का आयोजन


रांची, 26 मई (हि.स.)। राजधानी के रातू राेड स्थित

लक्ष्मी वेंकटेश्वर (तिरुपति बालाजी) मंदिर में बुधवार को अधिक ज्येष्ठ (पुरुषोत्तम मास) शुक्ल पक्ष की कमला एकादशी व्रत के अवसर पर कई धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे।

इस अवसर पर भगवान बालाजी का सम्पूर्ण विधिपूर्वक नित्याराधन षोडषोपचार पूजा-अर्चना, नैवेद्य भोग, महाआरती और स्तुति की जाएगी। साथ ही प्रात: काल के वंदन -उपासना के सभी प्रक्रियाओं को पूरा होते के साथ ही प्रातः में श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजा के के लिए मंदिर का पट् खोल दिए जाएंगे। श्रद्धालु प्रातः 07 बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम के 04 बजे से शाम 07 बजे तक दर्शन - पूजन का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

पुरुषोत्तम (कमला) एकादशी की विशेषता

एकादशी श्रीविष्णु के व्रतों में उत्तम व्रत है, जो कि सब पापों को हर लेनेवाला और व्रती मनुष्यों को मनोवाञ्छित फल देनेवाला है। अधिक मास आने पर जो एकादशी होती है, वह कमला नाम से प्रसिद्ध है। वह तिथियों में उत्तम तिथि है। उसके व्रत के प्रभाव से लक्ष्मी जी अनुकूल होती हैं। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर भगवान पुरुषोत्तम -श्रीहरि वेंकटेश्वर का स्मरण करना चाहिए और विधिपूर्वक स्नान करके व्रती पुरुष व्रत का नियम ग्रहण करें। फिर मंदिर में भगवान् का अर्चना करें। घर में पूजा करने पर एक गुना और भगवान श्रीविष्णु वेंकटेश्वर के निकट मंदिर में अनंत गुना फल मिलता है। यह जानकारी मंगलवार को मंदिर प्रबंधन की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak