home page

श्रावणी मेला की सफलता पर एसपी प्रवीण पुष्कर सम्मानित

 | 
श्रावणी मेला की सफलता पर एसपी प्रवीण पुष्कर सम्मानित


देवघर, 05 सितंबर (हि.स.)। राजकीय श्रावणी मेला 2026 के सफलतापूर्वक आयोजन के बाद मेला की सफलता में योगदान देने वाले अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पूर्व अध्यक्ष विनोद दत्त द्वारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर को सम्मानित किया।

प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की भूमिका की सराहना की। साथ ही बाबा बैद्यनाथ से पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के उज्ज्वल भविष्य और सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान महासभा के राष्ट्रीय संगठन सचिव पन्नालाल मिश्र, खीरालाल शृंगारी, प्रेमनाथ पांडेय एवं मोहन ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद थेे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy