home page

रामगढ़ में दो पदाधिकारियों की प्रोन्नति पर एसपी ने लगाया बैच

 | 
रामगढ़ में दो पदाधिकारियों की प्रोन्नति पर एसपी ने लगाया बैच


रामगढ़, 17 जुलाई (हि.स.)। रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने जिले के दो पदाधिकारियों के पदोन्नति पर उन्हें बधाई दी। शुक्रवार को एसपी कार्यालय में आयोजित पीपिंग समारोह में नव प्रोन्नत अवर निरीक्षक विनोद कुमार निराला और कालेश्वर राम को बैच प्रदान किया गया। इस दौरान एसपी ने उन दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश