home page

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई जेपीएससी की परीक्षा, एसपी ने किया निरीक्षण

 | 
कड़ी सुरक्षा के बीच हुई जेपीएससी की परीक्षा, एसपी ने किया निरीक्षण

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई जेपीएससी की परीक्षा, एसपी ने किया निरीक्षण

रामगढ़, 19 अप्रैल (हि.स.)। रामगढ़ जिले में जेपीएससी की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच कदाचार मुक्त रुप से संपन्न हुई। एसपी मुकेश कुमार लुणावत ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। रामगढ़ जिले में बनाए गए कुल -13 परीक्षा केंद्रों पर जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराया गया। एसपी मुकेश कुमार लुणायत के द्वारा स्वयं परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर जायज़ा लिया गया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं बलों को कदाचार मुक्त परीक्षा करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश