home page

एसपी ने आयोजित की पुलिस सभा, सुनी समस्याएं

 | 
एसपी ने आयोजित की पुलिस सभा, सुनी समस्याएं


रामगढ़, 09 जुलाई (हि.स.)। रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने गुरुवार को क्राइम मीटिंग के बाद पुलिस सभा का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों और सिपाहियों की समस्याओं की जानकारी भी ली।

एसपी ने बताया कि रामगढ़ एसडीपीओ, डीएसपी हेडक्वार्टर, पतरातु एसडीपीओ के अलावा सभी इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी पुलिस सभा में मौजूद थे। इस दौरान पुलिस मेंस एसोसिएशन, पुलिस एसोसिएशन, आरक्षी और चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के साथ एसपी ने बात की। मौके पर एसपी ने पुलिस कर्मियों की समस्या के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश