home page

समाजसेवी और शिक्षिका सिंधु झा का आकस्मिक निधन

 | 
समाजसेवी और शिक्षिका सिंधु झा का आकस्मिक निधन


रामगढ़, 28 जुलाई (हि.स.)। रामगढ़ की समाजसेवी और शिक्षिका सिंधु झा का आकस्मिक निधन सोमवार की मध्यरात्रि में अचानक तबीयत बिगड़ने और दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मंगलवार को मुक्तिधाम में उनका हिंदू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

उल्लेखनीय है कि पेशे से शिक्षिका रहीं सिंधु झा ने अपने उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के बल पर पूरे क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाई थी। हिन्दू जागरण मंच रामगढ़ के जिलाध्यक्ष सत्यजीत चौधरी ने बताया कि सिंधु झा की समर्पित कार्यशैली और निष्ठा से प्रभावित होकर ही संगठन ने उन्हें झारखंड प्रांत की महिला टोली की सदस्या के साथ-साथ रामगढ़ और हजारीबाग जिले का प्रभार सौंपा गया था।

शोक व्यक्त करनेवालों में हिन्दू जागरण मंच झारखंड के प्रांत संयोजक विक्रम शर्मा, प्रांत महिला आयाम टोली की सदस्य गुंजन देवी, भाजपा नेता रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, सूर्यवंश श्रीवास्तव, भाजपा जिला मंत्री शिवकुमार महतो सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश