home page

स्किड लोडर मशीनों से नालियों की सफाई करने में मिल रही मदद

 | 
स्किड लोडर मशीनों से नालियों की सफाई करने में मिल रही मदद


रांची, 17 जून (हि.स.)। मॉनसून को देखते हुए रांची नगर निगम ने राजधानी में विशेष नाला सफाई अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न वार्डों की संकरी गलियों, मुहल्लों और जलजमाव प्रभावित क्षेत्रों में जाम नालियों की सफाई और गाद निकासी का कार्य तेजी से किया गया, जिसमें सकरी नली की सफाई करने और जलजमाव दूर करने में सहायता मिल रही है। इस अभियान में खासकर पहली बार तैनात की गई चार स्किड लोडर (मिनी जेसीबी) मशीनें काफी कारगर साबित हो रही हैं।

नगर निगम की ओर से आयोजित अभियान के दौरान स्किड लोडर मशीनों की मदद से वर्षों से जमा गाद, प्लास्टिक कचरा और अन्य अवरोधों को हटाया जा रहा है। मशीनों के माध्यम से बंद नालियों को पुनः चालू करने और जरूरत वाले स्थानों पर अस्थायी नालियों के निर्माण का कार्य भी किया जा रहा है।

अभियान के तहत वार्ड संख्या 12 कांटाटोली, 14 चुटिया, 18 लोहराकोचा, 19 धोबीघाट, 26 हरमू, 28 मधुकम, 30 अलकापुरी, 33 ओटीसी ग्राउंड क्षेत्र, 35 अरगोड़ा तालाब के आसपास, करमटोली, किशोरगंज और कुसुम बिहार सहित कई इलाकों में नालियों की सफाई की गई है।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि बरसात के दौरान जलजमाव की समस्या को कम करने के लिए सफाई अभियान लगातार जारी रहेगा। नालियों से निकाली गई गाद और कचरे का तत्काल उठाव भी सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि दोबारा अवरोध उत्पन्न न हो।

निगम ने नागरिकों से नालियों में प्लास्टिक, निर्माण सामग्री और ठोस कचरा नहीं फेंकने की अपील करते हुए किसी भी जाम नाली की सूचना टोल फ्री नंबर 18005701235 पर देने का आग्रह किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar