home page

एतवा उरांव टूर्नामेंट का चैंपियन बनी एसके ब्रदर्स टीम

 | 
एतवा उरांव टूर्नामेंट का चैंपियन बनी एसके ब्रदर्स टीम


रांची, 05 सितंबर (हि.स.)। मांडर प्रखंड के बुढ़ाखुखरा खेल मैदान में आयोजित शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 का फाइनल शनिवार को एसके ब्रदर्स और जय मसीह गिरजाटोली लोयो के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले का फैसला ट्राइब्रेकर से हुआ, जिसमें एसके ब्रदर्स की टीम ने 5-3 गोल से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों और आयोजन समिति का उत्साह बढ़ाया। विजेता एसके ब्रदर्स को बंझिला की मुखिया सोहंती एक्का ने 80 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता जय मसीह गिरजाटोली लोयो को शहीद एतवा उरांव की पत्नी विमला देवी ने 50 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की। एसके ब्रदर्स के अभिषेक खलखो को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

इससे पहले सेमीफाइनल में जय मसीह गिरजाटोली लोयो और सुपर किंग लोयो के बीच मुकाबला निर्धारित समय तक बराबरी पर रहा। ट्राइब्रेकर में जय मसीह गिरजाटोली लोयो ने 6-5 से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं लॉटरी के माध्यम से एसके ब्रदर्स को सीधे फाइनल में जगह मिली थी।

आयोजन में संरक्षक पितरुस खलखो, मो. महबूद, प्रदीप केवट, रंजीत खलखो, विनोद खलखो और सन्नी सहित अन्य लोगों की भूमिका रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar