रामगढ़ में चला हैशटैग झारखंड एसआईआर अभियान
रामगढ़, 30 जून (हि.स.)। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को गति देने के लिए सोशल मीडिया पर व्यापक प्रचार प्रसार चल रहा है।
मंगलवार को डीसी ऋतुराज, एसपी मुकेश कुमार लुनायत के साथ-साथ जिले के तमाम अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर हैशटैग झारखंड एसआईआर का अभियान चलाया। इसके अलावा सभी मतदान केंद्रों पर मौजूद बीएलओ और मतदाताओं ने भी हैशटैग झारखंड एसआईआर के साथ चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए निर्देश का पोस्टर लगाए।
डीसी ऋतुराज ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि आम नागरिक इस अभियान में शामिल हों। अगले एक महीने तक चलने वाले अभियान में उनकी सहभागिता बेहद जरूरी है। निर्वाचन आयोग द्वारा भेजे गए एन्यूमरेशन फॉर्म को भरकर जमा करना है।
100 प्रतिशत मतदाताओं तक चुनाव कार्य में लगे कर्मचारी पहुंचेंगे। उन्हें फॉर्म भरकर वापस देना है। कम समय में यह तभी संभव है जब हर मतदाता जागरूक होगा। उसे इसके बारे में पता होगा। जिले में जागरूकता वाहन तो चल ही रहा है, लेकिन अपने आसपास और अपने परिजनों को इसके बारे में जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया एक बहुत बड़ा प्लेटफार्म है। इसे देखकर हर आदमी वह फॉर्म भरकर जरूर देगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

