home page

एसआईआर के तहत 18 नवंबर के कैंप का लाभ उठाएं मतदाता : किशोर

 | 
एसआईआर के तहत 18 नवंबर के कैंप का लाभ उठाएं मतदाता : किशोर


रांची, 17 नवंबर (हि.स.)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि एसआईआर 2026 के तहत 18 नवंबर को एक और अवसर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में बीएलओ के साथ बीएलए-2 भी होंगे। उन्होंने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मतदाताओं से अपील की है कि इस अवसर का फायदा उठाते हुए वे अपने बूथ पर पहुंचें।

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि वैसे पात्र भारतीय नागरिकों के लिए जिनका किसी कारणवश एएसडीडी सूची में चिह्रित हो गया था। इसके अलावा वैसे पात्र भारतीय नागरिकों के लिए दूसरी बार नोटिस मिलने के बावजूद उपस्थित नहीं हुए हैं।

शाहदेव ने कहा कि वैसे पात्र भारतीय नागरिकों के लिए यह एक मौका है, जो एक अक्तूबर 2026 को 18 साल के हो चुके हैं, लेकिन अभी तक मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित कैंप में बीएलओ और सभी बीएलए-2 भी मौजूद रहेंगे। ऐसे में इस विशेष अवसर कैंप का उपयोग कर पात्र मतदाताओं का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल कराने का एक अवसर है। उन्होंमने कहा कि इस काम में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से भी पूरा सहयोग किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak