home page

श्याम मंदिर का मना 10 वां स्थापना दिवस, मोहिनी एकादशी पर जली अखंड ज्योति

 | 
श्याम मंदिर का मना 10 वां स्थापना दिवस, मोहिनी एकादशी पर जली अखंड ज्योति


श्याम मंदिर का मना 10 वां स्थापना दिवस, मोहिनी एकादशी पर जली अखंड ज्योति


रांची, 27 अप्रैल (हि.स.)। राजधानी के हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में सोमवार को मोहिनी एकादशी को लेकर मंदिर में प्रातः काल से ही भक्तों की भीड़ देखने को मिली। वहीं श्री श्याम मंदिर हरमू रोड का 10 वां स्थापना दिवस मनाया गया।

एकादशी का मुख्य कार्यक्रम रात्रि में शुरू हुआ। मंडल के वरिष्ठ सदस्य अनुज मोदी सुनीता मोदी ने बाबा श्री श्याम की अखंड ज्योति प्रज्वलित कर केसरिया पेडा रबड़ी मगहीपान फल का भोग अर्पण किया।

मंडल के उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया ने गणेश वंदना से भजन संकीर्तन प्रारंभ किया। इसके बाद कार्यकारणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा ने गुरुजी की वंदना राजेश चौधरी ने हनुमान जी की, अनुज मोदी ने रानी सती दादी की, वंदना प्रवीण अग्रवाल ने भोले बाबा की और सलज अग्रवाल एवं गौरव अग्रवाल ने श्याम बाबा की वंदना से भक्तों को रिझाया।

इधर, सुबह में मंदिर के नियमित पट खुले बाद मंगला आरती की गई। कुछ देर बाद बाबा श्री श्याम का प्रातः कालीन दिव्य श्रृंगार किया गया। श्रृंगार आरती में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही हरमू रोड में हारे के सहारे की जय श्याम प्यारे की जय के जयकारों की आवाज सुनाई दे रही थी। भक्त अपने आराध्य देव के आगे अपनी अर्जी मनोहर मनोकामना लेकर कतारबद्ध थे। हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर की ऐसी मान्यता है कि जो भी इस दरबार में अर्जी लगाते हैं उनकी अर्जियां बाबा जरूर पूर्ण करते हैं।

वहीं दोपहर के बाद विश्राम के लिए मंदिर के पट लगाए गए।

देर रात्रि आरती के साथ एकादशी संकीर्तन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मंडल के उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया, उपाध्यक्ष अशोक लड़ियां, महामंत्री गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, मंत्री विष्णु चौधरी, पंकज गाड़ोदिया, उपमंत्री प्रवीण सिंघानिया, प्रचार मंत्री रोहित अग्रवाल सहित कई भक्त उपस्थित थे।

यह जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak