home page

निर्जला एकादशी पर 25 को सजेगा श्री श्याम मंदिर

 | 
निर्जला एकादशी पर 25 को सजेगा श्री श्याम मंदिर


रांची, 24 जून (हि.स.)।

श्री श्याम मंदिर में निर्जला एकादशी के अवसर पर गुरुवार को हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि पश्चिम बंगाल के कारीगर मंदिर सजाने में जुटे हैं। वहीं दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और रायपुर से विशेष फूल मंगाए जा रहे हैं। बाबा श्री श्याम का विशेष श्रृंगार किया जाएगा और सूरत से मंगाए गए नए वस्त्र धारण कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि निर्जला एकादशी के अवसर पर मंदिर के पट पूरे दिन श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुले रहेंगे। फल भोग, सवामणी प्रसाद सहित अन्य विशेष भोग अर्पित किए जाएंगे। सवामणी प्रसाद की तैयारी मंडल के उपाध्यक्ष अशोक लड़िया के नेतृत्व में की जा रही है।

रात्रि 9.30 बजे अखंड ज्योति प्रज्ज्वलन के साथ मुख्य संकीर्तन कार्यक्रम शुरू होगा। वरीय उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

वहीं मंडल अध्यक्ष गोपाल मुरारका के निर्देशन में सभी तैयारियां की जा रही हैं। 26 जून को द्वादशी के अवसर पर अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर बाबा श्री श्याम को खीर-चूरमा का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन और प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar