home page

श्री श्याम मंदिर में हुआ खाटू नरेश का पावन अभिषेक

 | 
श्री श्याम मंदिर में हुआ खाटू नरेश का पावन अभिषेक


श्री श्याम मंदिर में हुआ खाटू नरेश का पावन अभिषेक


रामगढ़, 04 सितंबर (हि.स.)। श्री श्याम मंदिर धाम में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं बाबा श्याम के पावन अभिषेक का भव्य एवं अलौकिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रातःकाल से शुरू होकर लगातार चल रहा है।

जन्माष्टमी के अवसर पर दिन भर श्रृद्धालुओं का तांता लगा रहा। संगीतमय भजन पुष्प वर्षा का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर प्रभु का विेशेष श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर और बाबा श्याम का भव्य एवं दिव्य श्रृंगार किया गया।

बनारस से आए भजन गायक कृष्ण दाधीच ने अपने मधुर एवं भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोहा। कोलकाता से आए सत्यम ग्रुप के प्रतिभाशाली संगीतकारों ने अपनी शानदार संगीतमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति और आनंद के सागर में झूमने पर मजबूर कर दिया।

इस मौके पर अध्यक्ष विष्णु पौद्दार, उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सचिव पिंटू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, मंदिर प्रभारी सह संयोजक दिनेश पोद्दार, रोहित शर्मा, ओम प्रकाश अग्रवाल, सुरेश बगड़िया, शंभू पटवारी, मनोज बंसल, आनन्द अग्रवाल मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश