झारखंड में एसएफआई सितंबर से चलाएगा स्कूल बचाओ अभियान
रांची, 25 अगस्त (हि.स.)। राजधानी रांची के सत्य भारती हॉल में वामपंथी छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की ओर से मंगलवार को छात्र सम्मेालन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में झारखंड की शिक्षा व्यवस्था, छात्रों की समस्याओं और शिक्षा के क्षेत्र में आवश्यक सुधारों पर विस्तार से चर्चा की गई।
सम्मेलन के मुख्य वक्ता ऐशे घोष ने झारखंड की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा को सभी छात्रों के लिए सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और समान बनाया जाना जरूरी है। एसएफआई, झारखंड राज्य समन्वयक दानिश ने घोषणा की कि सितंबर महीने से स्कूल बचाओ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से सरकारी स्कूलों की स्थिति, छात्रों की समस्याओं और शिक्षा के अधिकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
सम्मेलन में एसएफआई के रांची के समन्व यक फिजा, ओजस्वी राज, फैजान खान, सोमा, ज्योति, रवि कुमार, सुकेशी कर्मकार, छूटनी असुर, विक्की मिंज, रोहित केरकेट्टा और फराज अब्बास सहित कई छात्र-छात्राएं और कार्यकर्ता शामिल हुए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

