किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते कई ट्रेनें रदद
रांची, 27 जुलाई (हि.स.)। रांची रेल मंडल के अंतर्गत किता-सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के चलते ब्लॉक की वजह से कई ट्रेनें रदद रहेंगी, जबकि कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।
यह जानकारी रांची रेल मंडल ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- ट्रेन संख्या 58663/58664 हटिया – सांकी – हटिया पैसेंजर, यात्रा प्रारम्भ 28 जुलाई को रद्द रहेंगी।
- ट्रेन संख्या 58665/58666 हटिया – सांकी – हटिया पैसेंजर, यात्रा प्रारम्भ 28 जुलाई को रद्द रहेंगी।
ये ट्रेनें होंगी प्रभावित
- ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान – हटिया – बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ 28 जुलाई का गोमो स्टेशन पर आंशिक समापन और आंशिक प्रारम्भ होगा। इन ट्रेनों का गोमो – हटिया – गोमो के बीच परिचालन रद्द रहेगा।
- ट्रेन संख्या 18035 / 18036 खड़गपुर – हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ 28 जुलाई का आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन और आद्रा स्टेशन से आंशिक प्रारंभ होगा| इन ट्रेनों का आद्रा - हटिया - आद्रा के बीच परिचालन रद्द रहेगा।
- ट्रेन संख्या 63598/63597 आसनसोल – रांची – आसनसोल मेमू पैसेंजर यात्रा प्रारंभ 28 जुलाई का मूरी स्टेशन पर आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ होगा। इन ट्रेनों का मुरी - रांची - मुरी के बीच परिचालन रद्द रहेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

