home page

एसबीयू में मेजर ध्यानचंद जयंती और खेलकूद कार्यक्रम

 | 
एसबीयू में मेजर ध्यानचंद जयंती और खेलकूद कार्यक्रम


रांची, 29 अगस्त (हि.स.)। सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती समारोह और खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में खेल और फिटनेस को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके खेल जीवन और भारतीय खेल जगत में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया गया। विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक सहित अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही विभिन्न खेल गतिविधियों के साथ रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच रहा, जिसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया।

एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने भी राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन, कुलसचिव प्रो एसबी दंडीन, स्पोर्ट्स ऑफिसर एसएन साहदेव, डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर राहुल रंजन, असिस्टेंट स्पोर्ट्स ऑफिसर गौरव दास सहित सभी डीन, एसोसिएट डीन और विभागाध्यक्ष मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar