home page

एसबीयू में स्थापना दिवस की सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

 | 
एसबीयू में स्थापना दिवस की सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां


रांची, 23 सितंबर (हि.स.)।

सरला बिरला विश्वविद्यालय (एसबीयू) का नौवां स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया।

विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, विभिन्न संकायों के टॉपर्स और उनके अभिभावकों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और टॉपर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए एसबीयू के महानिदेशक प्रोफेसर गोपाल पाठक ने कम समय में विश्वविद्यालय को अहम मुकाम तक पहुंचाने के लिए शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के योगदान की सराहना की।

कुलपति प्रोफेसर सी जगनाथन ने विद्यार्थियों के हुनर विकास पर जोर देते हुए। एम्पावरमेंट, एक्सीलेंस, एक्सक्यूशन, एक्सक्यूशन,एक्सपेंशन और एमपेथी के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान के विकास के लिए टीम स्पिरिट बेहद जरूरी है। विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने स्थापना दिवस पर विश्वविद्यालय परिवार को बधाई दी।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉ सरस्वती मिश्रा, गिरिराज रत्वा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar