home page

सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ सावन सृजन एग्जीबिशन

 | 
सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ सावन सृजन एग्जीबिशन


रामगढ़, 10 अगस्त (हि.स.)। रोटरी रामगढ़ सिटी के तत्वाधान में आयोजित “सावन सृजन एग्जीबिशन” का भव्य आयोजन सौहार्दपूर्ण, खुशनुमा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सोमवार को संपन्न हुआ।

प्रदर्शनी में लगभग 50 विभिन्न स्टॉल लगाए गए, जिनमें परिधान, राखी, ज्वेलरी, घरेलू और सजावटी सामान सहित विभिन्न उत्पाद आकर्षण का केंद्र रहे। आगंतुकों के लिए लजीज व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई थी।

प्रदर्शनी में रामगढ़, रांची, जमशेदपुर एवं धनबाद सहित झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों से स्टॉलधारकों ने भाग लिया। अलग-अलग शहरों से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपने आकर्षक उत्पादों के स्टॉल लगाए, जिससे प्रदर्शनी की रौनक और बढ़ गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी ने सावन सृजन एग्जीबिशन” की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम महिलाओं की प्रतिभा, हुनर और उद्यमशीलता को मंच देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजनों से महिलाओं को अपने बनाए उत्पादों और व्यवसाय को लोगों तक पहुंचाने का अवसर मिलता है।

आयोजन की तैयारी एवं सफल संचालन में रोटेरियन सचिव सुमन चौधरी, प्रोजेक्ट चेयरमैन नीरू गोयल और प्रियंका अग्रवाल एवं डॉ नीति वेलिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। क्लब की सभी महिला सदस्यों एवं रोटेरियन मित्रों ने पूरे उत्साह, समर्पण और टीम भावना के साथ आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश