home page

लोहरदगा के 43 वें उपायुक्त के रूप में संदीप कुमार मीणा ने किया पदभार ग्रहण

 | 
लोहरदगा के 43 वें उपायुक्त के रूप में संदीप कुमार मीणा ने किया पदभार ग्रहण


लोहरदगा, 18 अप्रैल (हि.स.)। लोहरदगा जिला के 43वें उपायुक्त के रूप में संदीप कुमार मीणा ने शनिवार काे पदभार ग्रहण किया । निवर्तमान उपायुक्त डॉक्टर कुमार ताराचंद ने उन्हें पदभार सौंपा। पदभार संभालते ही उन्होंने जिले के समग्र विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।

पदभार ग्रहण करने के बाद उपायुक्त ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में विशेष ध्यान दिया जाएगा।जिले के विकास को गति देना, आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और पारदर्शी प्रशासन देना हमारी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए और जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ काम किया जाए। मौके पर निवर्तमान उपायुक्त डा कुमार ताराचंद को विदाई दी गई और नये उपायुक्त का स्वागत किया गया। मौके पर समाहरणालय के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गोपी कृष्ण कुँवर