home page

श्याम भंडारे में भक्तों में बांटी गई केसरिया लस्सी

 | 
श्याम भंडारे में भक्तों में बांटी गई केसरिया लस्सी


रांची, 25 अप्रैल (हि.स.)। श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से रांची के हरमू रोड के श्री श्याम मंदिर में शनिवार को 197 वां श्री श्याम भंडारा का भव्य आयोजन किया गया।

एक श्याम भक्त परिवार ने संयुक्त रूप से बाबा श्री श्याम को केसरिया लस्सी का भोग लगाया।

भंडारे के दौरान श्री श्याम मंदिर परिसर भक्तों से भर गया और हरमू रोड में भक्तजनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। खाटूनरेश की जय जयकारों से पूरा हरमू रोड गूंज रहा था। प्रथम देव श्री गणेश जी महाराज की जय जयकारों के बीच केसरिया लस्सी प्रसाद वितरण शुरू किया गया।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका इजरायल ईरान के युद्ध के कारण पेट्रोल डीजल और एलपीजी गैस के वैश्विक संकट को देखते हुए हर शनिवार के भोजन भंडारे को स्थगित कर फल शरबत के भंडारे की व्यवस्था मंडल की ओर से की जा रही है।

श्री श्याम भंडारे में मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश सरावगी, अध्यक्ष गोपाल मुरारका, महामंत्री गौरव अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रवण ढांढनिया, अशोक लड़ियां, कोषाध्यक्ष मनोज खेतान, मण्डल के वरिष्ठ सदस्य अजय मारू, वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य श्यामसुंदर शर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।

यह जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak