home page

राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ रन फॉर क्लिनिलेस

 | 
राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ रन फॉर क्लिनिलेस


राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित हुआ रन फॉर क्लिनिलेस


रामगढ़, 15 नवंबर (हि.स.)।

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को जिला प्रशासन की ओर से स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रन फॉर क्लिनिलेस और श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया।

इस कार्यक्रम में उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के तहत कोठार चौक से कैथा छठ तालाब तक स्वच्छता दौड़ आयोजित की गई। दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके माध्यम से लोगों को अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

दौड़ के समापन के बाद कैथा छठ तालाब परिसर में सामूहिक श्रमदान किया गया। उपायुक्त ऋतुराज, एसपी मुकेश कुमार लुनायत, नगर परिषद अध्यक्ष कुसुम लता कुमारी, उपाध्यक्ष रणधीर कुमार सहित अन्य लोगों ने तालाब परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की। सभी ने सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

इस दौरान उपायुक्त ऋतुराज ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी विशेष अभियान या कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे प्रत्येक व्यक्ति को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। सार्वजनिक स्थलों और जलाशयों को स्वच्छ रखने के लिए नागरिकों की सहभागिता बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के अंत में स्वच्छता दौड़ के विजयी प्रतिभागियों को उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अतिथियों ने सम्मानित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश