home page

रांची विवि में पीएचडी नामांकन साक्षात्कार के तीसरे दिन 81.25 प्रतिशत रही उपस्थिति

 | 
रांची विवि में पीएचडी नामांकन साक्षात्कार के तीसरे दिन 81.25 प्रतिशत रही उपस्थिति


रांची, 24 अक्टूबर (हि.स.)। रांची विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी नामांकन में साक्षात्कार के तीसरे दिन शनिवार को वनस्पति विज्ञान, अंग्रेज़ी, हो, मुंडारी, पंच परगनिया और समाजशास्त्र सहित छह विश्वविद्यालय विभागों के साक्षात्कार लिए गए।

तीसरे दिन साक्षात्कार के लिए आमंत्रित कुल 64 अभ्यर्थियों में से 52 उपस्थित हुए और 12 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार उपस्थिति 81.25 प्रतिशत रही।

इस वर्ष की नामांकन प्रक्रिया की उल्लेखनीय विशेषता इसका अखिल भारतीय स्वरूप रहा। साक्षात्कार में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) सहित देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से आए अभ्यर्थियों ने भाग लिया। साथ ही, अभ्यर्थियों के मूल्यांकन के लिए देशभर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों से बाह्य विशेषज्ञ आमंत्रित किए गए, जिससे पूरी प्रक्रिया की गुणवत्ता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता और सुदृढ़ हुई।

साक्षात्कार में विभागवार उपस्थिति

वनस्पति विज्ञान: नौ अभ्यर्थी, सभी उपस्थित

अंग्रेज़ी : 22 अभ्यर्थी, 13 उपस्थित, नौ अनुपस्थित

हो: सात अभ्यर्थी, सभी उपस्थित

मुंडारी: तीन अभ्यर्थी, सभी उपस्थित

पंच परगनिया: 11 अभ्यर्थी, 10 उपस्थित, एक अनुपस्थित

समाजशास्त्र: 12 अभ्यर्थी, 10 उपस्थित, दो अनुपस्थित

वहीं वनस्पति विज्ञान, हो और मुंडारी विभागों में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak