home page

रांची विश्वविद्यालय में दूसरे और चौथे शनिवार को रहेगा अवकाश, कार्यालय समय भी निर्धारित

 | 
रांची विश्वविद्यालय में दूसरे और चौथे शनिवार को रहेगा अवकाश, कार्यालय समय भी निर्धारित


रांची, 16 जून (हि.स.)। रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय मुख्यालय के कार्य संचालन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब विश्वविद्यालय में प्रत्येक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहेगा। इसके साथ ही मुख्यालय के कार्यालयों के लिए नया कार्य समय भी निर्धारित कर दिया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, रांची विश्वविद्यालय मुख्यालय के सभी कार्यालय अब सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित होंगे। इस दौरान कुल साढ़े सात घंटे की कार्य अवधि सुनिश्चित की जाएगी।

मंगलवार को विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि सभी विभागों, शाखाओं और संबंधित कार्यालयों को निर्धारित कार्यालय अवधि का अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्देश दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्यालयीन कार्यों के सुचारु संचालन और कर्मचारियों की कार्य दक्षता को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के इस निर्णय के बाद अब कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रत्येक माह के दूसरे एवं चौथे शनिवार को नियमित अवकाश का लाभ मिलेगा, जबकि शेष कार्यदिवसों में निर्धारित समय के अनुसार कार्यालय संचालित होंगे।

रजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नए आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak