home page

रांची विश्वविद्यालय में 28 मई को रहेगा बकरीद का अवकाश

 | 
रांची विश्वविद्यालय में 28 मई को रहेगा बकरीद का अवकाश


रांची, 25 मई (हि.स.)। रांची विश्वविद्यालय ने ईद-उल-जोहा (बकरीद) के अवसर पर घोषित अवकाश की तिथि में आंशिक संशोधन किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्व में घोषित 27 मई के अवकाश को बदलते हुए अब 28 मई को अवकाश घोषित किया है।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 27 मई को विश्वविद्यालय मुख्यालय, संबंधित इकाइयां, सभी अंगीभूत महाविद्यालय तथा संबद्ध महाविद्यालय खुले रहेंगे। इस दिन सभी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य सामान्य दिनों की तरह संचालित होंगे।

इस संबंध में रांची विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. गुरूचरण साहु ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak