home page

रोटरी क्लब रामगढ़ सीटी ने मनाया होली मिलन समारोह

 | 
रोटरी क्लब रामगढ़ सीटी ने मनाया होली मिलन समारोह


रामगढ़, 23 फ़रवरी (हि.स.)। रोटरी क्लब रामगढ़ सिटी की ओर से ओए पंजाब होटल में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष आदर्श चौधरी ने सभी को होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का पावन पर्व है। ऐसे आयोजन रोटरी परिवार के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत बनाते हैं। इस अवसर पर क्लब में नए सदस्य तरुण अग्रवाल और प्रियंका अग्रवाल का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में प्रोजेक्ट चेयरमैन विकास कुमार अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, सचिव रोहित कुमार पंसारी, उमेश राजगढ़िया, अनिल गोयल, वरुण बागड़िया, रवि अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राजू अग्रवाल, पंकज जैन, डॉ राहुल बरेलिया, दीपक अग्रवाल, दीपक खंडेलवाल, मनोज मोदी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश