home page

रांची के दो वार्डों में विकास योजनाओं का हुआ शिलान्यास

 | 
रांची के दो वार्डों में विकास योजनाओं का हुआ शिलान्यास


रांची, 03 अक्टूबर (हि.स.)। रांची नगर निगम क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की बात पर शनिवार को वार्ड संख्या-18 और वार्ड संख्या-30 में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। वार्ड संख्या-18 अंतर्गत जहां राधा गोविन्द स्ट्रीट में बिटुमिनस पथ और पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का शिलान्या्स किया गया।

वहीं वार्ड संख्या-30 के रातू रोड स्थित प्रसार भारती के पास लेबर शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ।

वार्ड-18 में आयोजित कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री सह रांची सांसद संजय सेठ, रांची विधायक सीपी सिंह, महापौर रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार एवं वार्ड पार्षद आशा देवी मौजूद रहीं।

प्रस्तावित बिटुमिनस सड़क एवं पेवर ब्लॉक निर्माण से क्षेत्र की सड़क व्यवस्था बेहतर होने के साथ स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। निर्माण पूरा होने के बाद दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को अधिक सुगम और व्यवस्थित मार्ग उपलब्ध होगा।

वहीं, वार्ड संख्या-30 अंतर्गत रातू रोड में प्रसार भारती के समीप लेबर शेड निर्माण का भी शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर संजय सेठ, सीपी सिंह, महापौर रोशनी खलखो, उपमहापौर नीरज कुमार और वार्ड पार्षद सोनी देवी उपस्थित रहीं।

लेबर शेड के निर्माण से क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को आवश्यक सुविधाओं के साथ सुरक्षित और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। दोनों कार्यक्रमों के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar