home page

तेज आंधी-बारिश में रांची के 24 स्थानों से हटाए गए गिरे पेड़

 | 
तेज आंधी-बारिश में रांची के 24 स्थानों से हटाए गए गिरे पेड़


रांची, 25 सितंबर (हि.स.)। राजधानी रांची सहित राज्यभर में तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच हवाओं के कारण नगर निगम क्षेत्र में पेड़ और उनकी डालियां गिरने की सूचना पर रांची नगर निगम की बागवानी और स्वच्छता शाखा की टीमों ने त्वरित कार्रवाई की। नागरिकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निगम की टीमों ने शुक्रवार को 24 प्रभावित स्थलों पर पहुंचकर गिरे पेड़ों और डालियों को हटाया तथा मार्गों को सुचारू कराया।

नगर निगम की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एजी मोड़ डोरंडा, हवाई नगर रोड बिरसा चौक, सेंट्रल स्कूल रोड डोरंडा, हरमू बाईपास-सैटेलाइट चौक, ऑद्रे हाउस, कांके रोड, इरगु टोला, पहाड़ी मंदिर लेन, धुर्वा के सेक्टर-3 और सेक्टर-4, चिरौंजी, बरियातू हिल व्यू हॉस्पिटल, डीएवी नंदराज, पटेल चौक हरमू, भूतनाथ मंदिर, मिशन चौक, थरपकना चौक, जेल चौक, संत फ्रांसिस स्कूल, सदर थाना, हटिया कब्रिस्तान, एदलहातू, पल्लवी कॉन्वेंट, डोरंडा साउथ ऑफिस पाड़ा और भाभा नगर कोकर सहित 24 स्थलों से गिरे पेड़ों और डालियों को हटाया गया।

जहां पेड़ झुक गए थे, वहां आवश्यकतानुसार छंटाई कर मार्गों को सुरक्षित बनाया गया। निगम की टीमों ने प्रभावित स्थानों पर तत्काल पहुंचकर यातायात व्यवस्था बहाल करने के साथ नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।

रांची नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश और तेज हवा के दौरान पेड़ों एवं बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें। अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और गिरे हुए बिजली के तारों से दूरी बनाए रखें। निगम ने पेड़, डालियां गिरने या किसी पेड़ के झुकने की स्थिति में इसकी सूचना तत्काल नगर निगम को देने की अपील की है।------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar