home page

प्रदेश राजद नेता दिवाकर यादव का निधन, पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

 | 
प्रदेश राजद नेता दिवाकर यादव का निधन, पार्टी ने दी श्रद्धांजलि


रांची, 16 जनवरी (हि.स.)। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश महासचिव दिवाकर यादव के आकस्मिक निधन से पार्टी में शोक की लहर है।

प्रदेश राजद के प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि दिवाकर यादव वर्ष 1990 से पार्टी से जुडे थे। राजद के सच्चे सिपाही के रूप में पार्टी को मजबूत करने में लगे रहे। उनके निधन से पार्टी के कार्यकर्ता काफी दुखी हैं।

उन्होंने कहा कि दिवाकर यादव पार्टी के कर्मठ, सहनशील, जुझारू और प्रयत्नशील नेता थे। उनका योगदान पार्टी के प्रति बहुत महत्वपूर्ण था।

वहीं पार्टी के रांची स्थित हरमू रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को दिवाकर यादव श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर पार्टी के पदाधिकारियों ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि उनकी आत्मा को शांति मिले और इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव, प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, प्रदेश सचिव राम कुमार यादव, रांची जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो, कमलेश यादव, राम भजन सिंह, संतोष यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak