राजद जिला कमिटी ने मनाया लालू प्रसाद का जन्मदिन
देवघर, 11 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के अवसर पर जिला राजद कमिटी ने केक काटकर जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बाबा बैद्यनाथ से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों और राहगीरों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया और खुशी प्रकट की गई। राजद जिला अध्यक्ष फणी भूषण यादव ने केक काटने के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लालू प्रसाद यादव के जनहितकारी कार्यों और समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
मौके पर राजद के मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव ने कहा कि लालू प्रसाद यादव गरीबों, शोषितों और वंचितों की आवाज रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना कर रहे हैं।
इस अवसर पर भूतनाथ यादव, प्रमोद यादव, विनोद यादव, संजय मंडल, मनोरंजन यादव, जमील अंसारी, शिवनारायण रामानी, राम लखन यादव, सुशीला यादव, अनिल यादव, कुंदन कुमार यादव सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

