home page

रिम्स का निदेशक ने किया औचक निरीक्षण

 | 
रिम्स का निदेशक ने किया औचक निरीक्षण


रांची, 27 अप्रैल (हि.स.)। रिम्स निदेशक प्रो. डॉ. राज कुमार ने सोमवार को प्रशासनिक भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थापना शाखा, लेखा शाखा, प्रोक्योरमेंट शाखा, छात्र शाखा, आगत-निर्गत शाखा, सीएमआरडी और निदेशक कोषांग में तैनात कई कर्मचारी अपने निर्धारित कार्यस्थल पर अनुपस्थित पाए गए।

इस स्थिति को गंभीर अनुशासनहीनता और कार्य के प्रति लापरवाही मानते हुए निदेशक ने संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्ट किया गया है कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

निदेशक ने कर्मियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कार्यस्थल पर अनुपस्थिति, लापरवाही और अनुशासनहीनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति होने पर दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे