home page

रांची विवि के छात्र का गांधी फेलोशिप में चयन होने पर किया सम्मानित

 | 
रांची विवि के छात्र का गांधी फेलोशिप में चयन होने पर किया सम्मानित


रांची, 06 जुलाई (हि.स.)। रांची विश्वविद्यालय, रांची के ग्रामीण विकास पाठ्यक्रम में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास पाठ्यक्रम के सत्र 2024-26 के विद्यार्थी सूर्यजीत घोष का चयन परिमल फाउंडेशन की ओर से संचालित गांधी फेलोशिप में होने के उपलक्ष्य में किया गया।

ग्रामीण विकास पाठ्यक्रम के प्राध्यापक डॉ अटल पांडेय ने कहा की हम सभी के लिए बेहद गर्व और हर्ष का विषय है। हमारे विभाग के प्रतिभावान विद्यार्थी, सूर्यजीत घोष का चयन प्रतिष्ठित गांधी फेलोशिप के लिए हुआ है। इस शानदार उपलब्धि पर हम उनका सम्मान और अभिनंदन कर रहे हैं। गांधी फेलोशिप, जो कि पीरामल फाउंडेशन की ओर से चलाई जाती है, देश के युवाओं को नेतृत्व के नए आयाम सिखाने के लिए जानी जाती है। इस दो साल के सफर में हमारे युवा साथी भारत सरकार के महत्वपूर्ण योजना विकसित भारत के तहत छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में शिक्षा और सार्वजनिक प्रणाली में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि हमारे बीच से एक ऐसा युवा निकलकर सामने आया है, जो समाज में 'बदलाव' की अलख जगाने का साहस रखता है। सूर्यजीत की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि सही लगन, कड़ी मेहनत और सेवा भाव हो, तो किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।

मौके पर शिक्षकों एवं वर्ग के सहपाठियों ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak