home page

रांची नगर निगम चुनाव : दूसरे राउंड में भी रोशनी की बढत जारी

 | 
रांची नगर निगम चुनाव : दूसरे राउंड में भी रोशनी की बढत जारी


रांची, 27 फ़रवरी (हि.स.)। रांची नगर निगम चुनाव की मतगणना में मेयर पद की भाजपा समर्थित प्रत्यााशी रोशनी खलखो ने दूसरे राउंड की गिनती में भी बढत बरकरार रखा है। दूसरे राउंड की गतों की गिनती में भी रोशन खलखो अपनी प्रतिद्वंदी पूर्व मेयर रमा खलखो पर 10573 मतों की बढत बनाई हुई है।

रोशनी खलखो को 40208 मत मिले हैं, जबकि रमा खलखो को दूसरे राउंड में 29635 मत मिले हैं। वहीं मेयर पद के अन्यं प्रत्याशियों को दूसरे राउंड में

किरण कुमारी को 3075, देवी दयाल मुंडा को 2701, प्रवीण कच्छप को 3826, विनोद कुमार बड़ाईक को 1389, सुजाता कच्छप को 2216, सुजीत बिजय आनंद कुजूर को 3887, सुमन कांत तिग्गा को 1329, सुरेंद्र लिंडा को 1365 और सोनू खलखो 2781 मत मिले हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak